Responsive Ad

कंगना की बहन रंगोली ने रणवीर सिंह पर साधा निशाना, जानिए क्यों?

नई दिल्ली । बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत की बहन रंगोली चंदेल अक्सर अपनी बात बेबाकी से रखती हैं। अब उन्होंने रणवीर सिंह पर अपना निशाना साधा है। 

यह खबर भी पढ़े:द कपिल शर्मा शो की भूरी ने बयां किया अपना दर्द, बोलीं- कई लोग भूल चुके है कि मैं इस दुनिया में अभी भी हूं

rangoli-ranveer

बता दें एक यूजर ने रणवीर के बचपन की फोटो शेयर की है जिसमें वो सोनम कपूर और रणबीर कपूर के साथ नजर आ रहे हैं। यूजर ने फोटो को शेयर करते हुए ट्वीट किया, रणवीर सिंह झूठे हैं और वे बचपन से रणबीर और सोनम के परिवार को जानते हैं।

rangoli-ranveer

इस फोटो को लेकर रंगोली ने ट्वीट किया, 'जिन लोगों के मां-बाप अमीर होते हैं, जिसके पास मौके और जान पहचान होती है, वो बाहर से आए हुए नहीं होते। जो लोग गांव से आते हैं, ढंग से अंग्रेजी नहीं बोल सकते और छोटे स्कूलों में पढ़ें हैं, जिनके पास फैंसी कपड़ें खरीदने के लिए पैसे नहीं हैं और जिनके साथ बुरा व्यवहार होता है। वो बाहर के होते हैं।'

rangoli-ranveer

उन्होंने आगे लिखा, 'इन तीन फैक्टर्स की वजह से भले ही उनके पास खूब टैलंट हो और क्षमता हो, वे ऐसे लोग हैं जिन्हें स्पेशल अटेंशन और दया की जरूरत है। ऐसे लोगों को सशक्त बनाते हैं जो अंडरप्रिविलेज्ड हैं'।

  

 

 

 

 



from Entertainment News https://ift.tt/2Fk2mF4
via IFTTT

Post a Comment

0 Comments