भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा हॉस्पिटल में भर्ती, फैंस हुए हैरान

नई दिल्ली । एक्ट्रेस मोनालिसा इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है। हाल ही में उन्होंने एक फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर की है, जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है।
यह खबर भी पढ़े:शादी से पहले इंडियन आइडल 11 के सेट पर कुमार सानू ने नेहा को दी चुनरी
हालांकि मोनालिसा की इस फोटो देखकर उनके फैंस उनकी सेहत को लेकर कामना करते दिखाई दिए। क्योंकि फोटो में मोनालिसा हॉस्पिटल में नजर आ रही हैं और उनके माथे पर कुछ काले दाग दिख रहे हैं ऐसा लग रहा है कि उन्हें चोट लगी है।
इस तस्वीर में मोनालिसा ब्लू रंग का यूनिफ़ॉर्म पहने हुए बेड पर दिखाई दे रही हैं। वह उदास भी दिख रही हैं। बैकग्राउंड में ऑक्सीजन सिलेंडर रखा हुआ नजर आ रहा है और उसके पास ही ग्लूकोज की बॉटल और ड्रिप भी लटकती दिख रही है। इस तस्वीर को देखकर मोनालिसा के फैन्स परेशान हो गए हैं।
मोनालिसा ने फोटो शेयर करने के साथ ही कैप्शन लिखा, 'मेरा चुप रहना कुछ और कहता है।' मोना की इस फोटो को देखकर उनकी को-एक्टर सोन्या अयोध्या ने कमेंट किया कि 'वो इस तरह चुप ना रहा करें।' एक अन्य यूजर ने लिखा, "आपको क्या हो गया?" एक यूजर ने लिखा, "परेशान नहीं हो, वो बस शूटिंग कर रही हैं''।
मात्र 289/- प्रति sq. Feet में जयपुर में प्लॉट बुक करें 9314166166
from Entertainment News https://ift.tt/2GLQInj
via IFTTT
Post a Comment
0 Comments