रूही अफजा का फर्स्ट लुक रिलीज, डरे-सहमे दिखे राजकुमार, जाह्नवी और वरुण

नई दिल्ली । बॉलीवुड की हॉरर कॉमेडी फिल्म रूही अफजा का फर्स्ट लुक रिलीज कर दिया गया है। ये सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। फिल्म के पोस्टर में जाह्नवी कपूर, राजकुमार राव और वरुण शर्मा काफी डरे और सहमे हुए दिखाई दे रहे है। इस फिल्म में जाह्नवी कपूर डबल रोल में नजर आएंगी।
यह खबर भी पढ़े:नेपोटिज्म पर अनन्या की बातें सुन गली बॉय सिद्धांत ने दिया ऐसा करार जवाब..देखें Video

इस फिल्म में राजकुमार, जाह्नवी और वरुण के अलावा पंकज त्रिपाठी, आमना शरीफ और रोनित रॉय भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में होंगे। यह फिल्म इस साल 20 मार्च को रिलीज होगी। दिनेश विजान और मृगदीप लांबा इस फिल्म के निर्माता हैं।

इस फिल्म के अलावा जाह्नवी इस साल कई फिल्मों में नजर आएगी। उनकी प्रमुख फिल्में हैं जैसे- 'करगिल गर्ल', 'दोस्ताना 2' और मल्टी-स्टारर फिल्म 'तख्त' है।

वही, राजकुमार राव फिल्म 'तुर्रम खान' और हंसल मेहता द्वारा निर्देशित और अजय देवगन, लव रंजन और अंकुर गर्ग द्वारा निर्मित फिल्म 'छलांग' में अभिनेत्री नुसरत भरूचा के साथ नजर आएंगे। यह फिल्म इस महीने 31 जनवरी को रिलीज हो रही है।
from Entertainment News https://ift.tt/37wLKpD
via IFTTT
Post a Comment
0 Comments