अमेरिका में बिल गेट्स के साथ नजर आई मल्लिका शेरावत, तस्वीर हुई वायरल

नई दिल्ली । बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री की बोल्ड एक्ट्रेस मल्लिका शेरावत इन दिनों फिल्मों से दूर है। लेकिन वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है। उन्होंने हाल ही में माइक्रोसॉफ्ट कॉरपोरेशन के को-फाउंडर और दुनिया के सबसे अमीर हस्तियों में शुमार बिल गेट्स से मुलाकात की।
यह खबर भी पढ़े:टीवी की नागिन ने एक बार फिर अपनी बोल्ड अदाओं से ढाया कहर, देखें फोटो
मल्लिका ने खुद फोटो शेयर कर इस बात की जानकारी दी। मल्लिका ने बिल गेट्स के साथ फोटो शेयर कर उनसे बात करने का एक्सपीरियंस शेयर किया है। मल्लिका ने फोटो शेयर करते हुए लिखा, 'बिल गेट्स के साथ फीमेल एम्पावरमेंट को लेकर बातचीत की। मैं उनसे काफी इंस्पायर हुई हैं।'
इससे पहले उन्होंने एक तस्वीर शेयर की थी जिसमें वे एक एयरक्राफ्ट की सीढ़ियों में बैठी हुई नजर आ रही थीं।
मल्लिका आखरी बार एकता कपूर की वेब सीरीज बू सबकी फटेगी में नजर आई थीं। इस सीरीज से मल्लिका ने अपना डिजिटल डेब्यू किया था।
इसके अलावा खबर हैं कि मल्लिका फ्रेंच के एक बिजनेसमैन को डेट कर रही हैं। मल्लिका की उनसे मुलाकात पेरिस में हुई थी। खबरें यह भी है कि दोनों जल्द ही शादी कर सकते हैं।
मात्र 289/- प्रति sq. Feet में जयपुर में प्लॉट बुक करें 9314166166
from Entertainment News https://ift.tt/38V03oQ
via IFTTT
Post a Comment
0 Comments