Responsive Ad

अजय की मैदान का फर्स्ट लुक रिलीज, बदलाव लाने के लिए एक अकेला ही काफी

नई दिल्ली । तानाजी की जबरदस्त सफलता के बाद अजय देवगन की अगली फिल्म मैदान का पहला पोस्ट सामने आ गया है। फिल्म मैदान में अजय देवगन भारतीय फुटबॉल के महान कोच सैय्यद अब्दुल रहीम का किरदार निभा रहे हैं। 

यह खबर भी पढ़े:पोर्न वीडियो मामले पर गणेश आचार्य ने सरोज खान पर किया हमला, बोलें- मानहानि का केस दर्ज कराऊंगा

अजय देवगन ने फिल्म 'मैदान' के दो पोस्टर शेयर किये है। पोस्टर शेयर करते हुए अजय देवगन ने लिखा है कि बदलाव लाने के लिए एक अकेला ही काफी है। वहीं दूसरे पोस्टर के कैप्शन में उन्होंने लिखा- यह कहानी है इंडियन फुटबॉल के गोल्डन फेज की और उसके सबसे बड़े और सक्सेसफुल कोच की #मैदान। 

अजय के लुक की बता करें तो पोस्टर में वह हाथों में छाता और बैग लिए फुटबॉल खेलते नजर आ रहे हैं। वहीं दूसरे पोस्‍टर में वह बड़े ही सीरियस अंदाज में दिख रहे हैं और दूसरी ओर देख रहे हैं। ठीक उनके नीचे फुटबॉल टीम दिखाई दे रही हैं और एक व्यक्ति उन प्लेयर्स को निर्देश करते हुए नजर आ रहा हैं। 

बता दे मैदान को डायरेक्टर अमित शर्मा बना रहे हैं। फिल्म में अजय देवगन के अलावा प्रियामणि, गजराव राव और बोमन ईरानी हैं। इस फिल्म को बोनी कपूर, आकाश चावला और अरुणवा जॉय सेनगुप्ता प्रोड्यूस कर रहे हैं। फिल्म मैदान 27 नवंबर 2020 को रिलीज होगी। 

मात्र 289/- प्रति sq. Feet में जयपुर में प्लॉट बुक करें 9314166166

 

  

 

 

 



from Entertainment News https://ift.tt/2RZuJhQ
via IFTTT

Post a Comment

0 Comments