Responsive Ad

ऋतु नंदा की अंतिम विदाई पर छलका बेटी का दर्द, नव्या को यूं संभालते दिखे अभिषेक

नई दिल्ली । हिंदी सिनेमा के सबसे बड़े ‘शोमैन' राज कपूर की बेटी एवं बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन की समधिन ऋतु नंदा का मंगलवार तड़के निधन हो गया। वह 71 वर्ष की थीं। वह पिछले सात वर्ष से कैंसर से पीड़ित थीं। श्रीमती नंदा अभिनेता ऋषि कपूर, रणधीर कपूर और राजीव कपूर की बहन थी। श्री रणधीर ने अपनी बहन की मौत की पुष्टि की। 

यह खबर भी पढ़े:'गंगूबाई काठियावाड़ी' का फर्स्ट लुक रिलीज, देखें टीजर में क्या हैं खास

उन्होंने मीडिया को बताया, “ऋतु नंदा का आज सुबह निधन हो गया। वह कैंसर से पीड़ित थी। हम अभी दिल्ली में हैं। उनका अंतिम संस्कार आज किया जाएगा।”

Ritu Nanda

श्री बच्चन ने अपने ब्लॉग लिखा ,“ मेरी समधिन एवं श्वेता की सास का रात एक बजकर 15 मिनट पर निधन हो गया। संवाद नहीं कर सकता। यात्रा कर रहा हूं।”

ऋषि कपूर की पत्नी नीतू कपूर ने भी श्रीमती नंदा को श्रद्धांजलि देते हुए लिखा, “मेरी प्यारी ,आपकी आत्मा को शांति मिले।”

Ritu Nanda

उन्हें अंतिम विदाई देने के लिए परिवार के लोगों के अलावा बॉलिवुड के कई सितारे दिल्ली पहुंचे। इस मौके पर अपनी दादी के अंतिम दर्शन के लिए नव्या नवेली भी पहुंचीं और वह इस कदर भावुक हो गईं कि उनके आंसू छलक पड़े। हालांकि, वहीं मौजूद अभिषेक बच्चन उन्हें सांत्वना देते नजर आए।

Ritu Nanda

श्रीमती नंदा का जन्म 1948 में हुआ था और वह मशहूर उद्योगपति रंजन नंदा की पत्नी थी। उनके पुत्र निखिल नंदा की शादी अमिताभ बच्चन की पुत्री श्वेता बच्चन से हुई थी। उन्हें 2013 में कैंसर का पता चला था। उनका अमेरिका में भी इलाज चल रहा था।

 



from Entertainment News https://ift.tt/3afcjC6
via IFTTT

Post a Comment

0 Comments