बच्चन पांडे के बाद बदली बेल बॉटम की रिलीज डेट, अक्षय बोलें- क्लैशिंग को लेकर बन रहे हैं खूब मीम

नई दिल्ली । बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार की एक्शन और मारधाड़ से भरपूर फिल्म बच्चन पांडे पहले साल 2020 के आखिरी में रिलीज़ होने वाली थी लेकिन अब 'बच्चन पांडे' की डेट आगे बढ़ाकर 22 जनवरी, 2021 कर दी, फिर अक्षय कुमार ने अपनी एक दूसरी फ़िल्म 'बेल बॉटम' की रिलीज़ डेट भी बदल दी। अब यह फ़िल्म 2 अप्रैल, 2021 को सिनेमाघरों में पहुंचेगी।
यह खबर भी पढ़े:छपाक के बाद हॉलीवुड फिल्म के रीमेक में नजर आयेंगे दीपिका और ऋषि
बता दें कि अक्षय कुमार ने आमिर खान के कहने पर अपनी फिल्म बच्चन पांडे की रिलीज डेट बदली। उन्होंने ट्वीट करते लिखा कि 'मैं जानता हूं कि मेरी दो फ़िल्मों की रिलीज़ डेट की क्लैशिंग को लेकर खूब मीम बन रहे हैं। लेकिन 22 जनवरी, 2021 यह डेट नहीं है। 'बेल बॉटम' अब 2 अप्रैल 2021 को रिलीज होगी।'
I know there are enough memes out there about me clashing with myself one day but 22nd January, 2021 is not that day😜 #BellBottom will now release on 2nd April, 2021!@ranjit_tiwari @vashubhagnani @honeybhagnani @monishaadvani @nikkhiladvani @EmmayEntertain @poojafilms pic.twitter.com/0Z3f5ZMa3q
— Akshay Kumar (@akshaykumar) January 27, 2020
फिल्म 'बेल बॉटम' सच्ची घटनाओं पर आधारित फिल्म होगी। रंजीत तिवारी फिल्म को डायरेक्ट कर रहे हैं । 'बेल बॉटम' और 'बच्चन पांडे' के पहले अक्षय कुमार रोहित शेट्टी की अगली फिल्म होगी सूर्यवंशी, जिसमें पुलिस के किरदार में दिखेंगे। यह फिल्म 27 मार्च 2020 को रिलीज होगी।
मात्र 289/- प्रति sq. Feet में जयपुर में प्लॉट बुक करें 9314166166
from Entertainment News https://ift.tt/2t2YwgZ
via IFTTT
Post a Comment
0 Comments