नई दिल्ली । टीवी के कॉमेडी शो द कपिल शर्मा में भूरी का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस सुमोना चक्रवर्ती ने घर-घर में पहचान बनाई है। लेकिन इन दिनों सुमोना चक्रवर्ती काफी परेशान है। सुमोना टीवी शोज के अलावा सलमान खान की फिल्म 'किक' में भी नज़र आ चुकी हैं। 

यह खबर भी पढ़े:एक बार फिर मुसीबत में फंसी डांसर सपना चौधरी, जानिए क्या है मामला

Sumona Chakraborty

बता दें कि सुमोना काफी लंबे समय से कपिल शर्मा की टीम का हिस्सा हैं लेकिन उनके पास कोई दूसरा शो या फिर फिल्म नहीं है। इस बारें में सुमोना ने एक इंटरव्यू में बताया है। 

Sumona Chakraborty

सुमोना चक्रवर्ती ने हिंदुस्तान टाइम्स को दिए इंटरव्यू में बताया कि, 'मैं ज्यादा लोगों से बात नहीं करती, न ही पार्टियों में जाती हूं। मैं शूटिंग के बाद ज्यादातर अपने घर चली जाती हूं या फिर दोस्तों से मिलती हूं'। कई लोग भूल गए होंगे कि मैं इस दुनिया में अभी भी हूं। लेकिन मुझे लगता है कि अगर आपको बतौर एक्टर यहां काम करना है तो आपको अपने होने का एहसास लोगों को दिलाना पड़ेगा। ये बहुत महत्वपूर्ण है। 

Sumona Chakraborty

शुमोना ने आगे कहा कि, 'मुझे काम मांगने में कोई शर्म नहीं है। अब तक ये मानती थीं कि खुद को काम के दम पर साबित करो, बाकी सब अपनी जगह है। लेकिन हकीकत यह कि सिर्फ कड़ी मेहनत ही सब कुछ नहीं होती है'। 

 


  

 

 

 



from Entertainment News https://ift.tt/2MRoevO
via IFTTT