फैन्स के लिए बुरी खबर, शो शक्ति अस्तित्व के एहसास में दिखाई नहीं देगी ये एक्ट्रेस

नई दिल्ली । टीवी शो शक्ति अस्तित्व के को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। इस शो में सौम्या का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस रुबिना दिलैक के फैन्स के लिए एक बुरी खबर सामने आई है। जिसे जानकार आप भी हैरान रह जायेंगें।
यह खबर भी पढ़े:'मलंग' से सभी स्टार के धमाकेदार पोस्टर रिलीज, आदित्य और दिशा का प्यार चढ़ा परवान
खबरों के मुताबिक, शो ‘शक्ति अस्तित्व के एहसास की’ में सौम्या का किरदार दर्शकों को खासी पसंद आ रहा है। बताया जा रहा है कि रुबिना शो को जल्द ही अलविदा कहने वाली है।

दरअसल, शक्ति अस्तित्व के एहसास की सीरियल में रुबिना दिलैक 4 साल के लंबे सफर के बाद शो को अलविदा कहने वाली हैं। शो में जल्द ही लीप आने वाला है, जिसके बाद रुबिना शो का हिस्सा नहीं रहेंगी।

स्पॉटबॉय से शो में अपनी जर्नी पर बात करते हुए रुबिना ने कहा- लीप के बाद मैं शो का हिस्सा नहीं रहूंगी। कैरेक्टर लीप के बाद जारी रहेगा या नहीं इसकी मुझे जानकारी नहीं है।

सूत्रों की मानें तो शो में लीप आने के बाद जिज्ञासा सिंह और सिम्बा नागपाल लीड किरदार निभाने वाले हैं। दोनों ने शो की शूटिंग भी शुरू कर दी है।
from Entertainment News https://ift.tt/2MWLZmd
via IFTTT
Post a Comment
0 Comments