राजकपूर की बेटी और अमिताभ की समधन रितु नंदा का कैंसर से निधन, दिल्ली में होगा अंतिम संस्कार
बॉलीवुड डेस्क. ऋषि कपूर और रणधीर कपूर की बहन और दिवंगत शोमैन राजकपूर की बेटी रितु नंदा का निधन हो गया है। मंगलवार को नई दिल्ली में उन्होंने अंतिम सांस ली। वे 71 साल की थीं। रणधीर कपूर ने एक अंग्रेजी न्यूज वेबसाइट से बातचीत में खबर की पुष्टि की। उन्होंने कहा, "आज सुबह रितु नंदा नहीं रहीं। वे कैंसर से जूझ रही थीं। हम दिल्ली में ही हैं। आज ही उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।"
अमिताभ बच्चन की समधन थीं रितु
रितु महानायक अमिताभ बच्चन की समधन थीं। उनके बेटे निखिल की शादी बिग बी की बेटी श्वेता से हुई। 1948 में जन्मी रितु लाइफ इंश्योरेंस बिजनेस में एक्टिव थीं। उनकी शादी उद्योगपति राजन नंदा से हुई थी, जिनका निधन अगस्त 2018 में हो चुका है। निखिल नंदा के अलावा रितु और राजन की एक बेटी नताशा नंदा है। निखिल और श्वेता से के दो बच्चे नव्या नंदा और अगस्त्य नंदा हैं।
गिनीज बुक में दर्ज है रितु का नाम
लाइफ इंश्योरेंस के बिजनेस में रितु को कई अवॉर्ड और सम्मान मिले थे। इनमें उनका गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड भी शामिल है। उन्होंने एक ही दिन में रिकॉर्ड 17000 हजार पेंशन पॉलिसी बेची थीं। 2013 में उन्हें कैंसर की खबर सामने आई थी, जिसका इलाज यूएस में चल रहा था।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/388neeV
via IFTTT
Post a Comment
0 Comments