अखिलेश यादव ने पूरा हॉल किया बुक, अपने कार्यकर्ताओं को दिखाएंगे छपाक

नई दिल्ली । दीपिका पादुकोण की फिल्म छपाक आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गयी है। इस मौके पर समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने पार्टी के तमाम कार्यकर्ताओं को अपील जारी की है कि वे इस फ़िल्म को जरूर देखें। संवेदनशील और सामाजिक मुद्दे से जुड़ी इस फ़िल्म को लेकर पार्टी ने लखनऊ में वेव मॉल में स्थित थिएटर में शुक्रवार को दिखाए जाने वाले तमाम शो के टिकटों की बुकिंग करा ली है।
यह खबर भी पढ़े:अजय-दीपिका की बॉक्स ऑफिस पर भिड़त, फिल्म देखने से पहले जानें कैसी है तानाजी और छपाक

इसके लिए एसपी ने पूरा हॉल बुक कर लिया है। एसपी अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश के बाद पार्टी ने गोमतीनगर स्थित वेव सिनेमा हॉल में एक ऑडी बुक की है।

दीपिका की फिल्म छपाक ऐसिड विक्टिम महिला के संघर्ष की कहानी है। इस संघर्ष के तार राजधानी के गोमती नगर स्थित 'शीरोज' कैफे से भी जुड़े हैं। बीते दिनों जेएनयू हिंसा के बाद दीपिका पादुकोण काले कपड़े पहनकर कैंपस गई थी और छात्रों का समर्थन किया था। इसके बाद सोशल मीडिया पर समर्थन के साथ-साथ दीपिका का विरोध भी हुआ और सोशल मीडिया पर बायकॉट छपाक ट्रेंड होने लगा।
माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष जी के निर्देश पर कल समाजवादी पार्टी अपने कार्यकर्ताओं को ‘छपाक’ फिल्म दिखाएगी। इसके लिए लखनऊ में एक हाल बुक किया गया है।
— Samajwadi Party (@samajwadiparty) January 9, 2020

छपाक का निर्देशन मेघना गुलजार ने किया है। यह फिल्म एसिड अटैक सर्वाइवर लक्ष्मी अग्रवाल पर है। फिल्म में लक्ष्मी के अलावा उनसे जुड़े सभी लोगों को दिखाया गया है।
from Entertainment News https://ift.tt/2R90h4u
via IFTTT
Post a Comment
0 Comments