Responsive Ad

‘एक था टाइगर’, ‘बजरंगी भाईजान’ और ‘ट्यूबलाइट’ के बाद कबीर खान की इस फिल्म में काम करेंगे सलमान

नई दिल्ली । बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान एक बार फिर निर्देशक कबीर खान के साथ काम करते नजर आ सकते हैं। सलमान इन दिनों फिल्म ‘राधे’ में काम कर रहे हैं। ‘राधे’ के बाद सलमान खाली नहीं बैठना चाहते हैं, इसलिए वह फिल्म साइन करने के मूड में हैं। 

यह खबर भी पढ़े:कंगना की बहन रंगोली ने रणवीर सिंह पर साधा निशाना, जानिए क्यों?

salman-kabir

कहा जा रहा है कि सलमान और कबीर में पिछले दिनों मुलाकात हुई। कबीर ने एक आइडिया सलमान को सुनाया जो सलमान को बेहद पसंद आया। कबीर जल्दी ही स्क्रिप्ट सलमान को बताएंगे और यदि सब कुछ सही रहा तो कबीर-सलमान की फिल्म फिर शुरू हो सकती है।

salman-kabir

गौरतलब है कि कबीर ने सलमान को लेकर ‘एक था टाइगर’, ‘बजरंगी भाईजान’ और ‘ट्यूबलाइट’ बनायी है। कबीर खान इन दिनों रणवीर सिंह को लेकर फिल्म ‘83’ बना रहे हैं। फिल्म ‘83’ के बाद कबीर, सलमान को लेकर फिल्म बना सकते हैं।

 

 



from Entertainment News https://ift.tt/2ZNYPs0
via IFTTT

Post a Comment

0 Comments