नेहा पेंडसे की वेडिंग तस्वीरें हुई वायरल, पति की दो शादियों के बारे में एक्ट्रेस का बड़ा खुलासा

नई दिल्ली । टीवी एक्ट्रेस नेहा पेंडसे ने बॉयफ्रेंड शार्दुल सिंह ब्यास से शादी कर ली। दोनों ने शादी मराठी रीति रिवाज से की है। हाल ही में नेहा ने अपने और शार्दुल के रिश्ते से जुड़ी कई बातें मीडिया को खुलकर बताई है।
यह खबर भी पढ़े:'छपाक' देखने के बाद पति रणवीर सिंह ने कही ये बड़ी बात!

नेहा पेंडसे ने अपने रिलेशनशिप के बारे में स्पॉटबॉय से खुलकर बात करते हुए बताया था कि 'ये बात मुझे शादी से पहले पता थी कि शार्दुल दो बार शादी कर चुके हैं। उनकी दो प्यारी बेटियां भी हैं। शार्दुल ने मुझसे अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में कुछ नहीं छुपाया है। क्या हुआ की शार्दुल की पहले दो बार शादी हो चुकी हैं, मुझे इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता। दोनों के बीच ये कमाल की अंडरस्टैंडिंग ही इस जोड़ी को इतना खूबसूरत बनाती है।

'मुझे उनकी जो बात अच्छी लगी वो दूसरी और तीसरी मुलाकात में ही समझ आ गई कि उन्होंने मुझे सीधे कहा कि मैं तुम्हें डेट कर तुम्हारे बारे में जानना चाहता हूं। इस पर मैंने कहा था ''मैं 35 साल की हूं, 20 की नहीं कि देखते हैं कि कैसे चलता है या नहीं और ना ही मैं वर्जिन हूं।'

'लोग क्यों उनके तलाकशुदा होने पर बात कर रहे हैं। मैं भी तो वर्जिन नहीं हूं। मैं उनकी तारीफ करती हूं कि उन्होंने शादी पर भरोसा जताया, मेरे मामले में तो शादी तक बात आते-आते आदमी लापता हो गया।'



नेहा ने अपने रिश्तों के बारे में कहा था, 'शादी से पहले मैं तीन बार रिलेशन में रह चुकी थी हालांकि किसी से मेरा रिश्ता लंबा नहीं चला। इन असफलताओं ने ही मुझे मजबूत बनाया।'
from Entertainment News https://ift.tt/2R6vVzz
via IFTTT
Post a Comment
0 Comments