Responsive Ad

लव स्टोरी पर बेस्ड फिल्म अतरंगी रे में धनुष और सारा के साथ धमाल मचाएंगें अक्षय

नई दिल्ली । अक्षय कुमार, धनुष और सारा अली खान की लव स्टोरी पर बेस्ड फिल्म  अतरंगी रे की घोषणा हो गई है। पहले इस फिल्म में अक्षय की जगह ऋतिक नजर आने वाले थे। लेकिन अब अक्षय फाइनल हो गए है।

यह खबर भी पढ़े:तापसी के बैक को पीछे से टच कर रहा था एक शख्स, फिर एक्ट्रेस ने हाथ पीछे कर मोड़ दी उंगली...

फिल्म जीरो के बाद निर्देशक आनंद एल राय की यह अगली फिल्म होगी। फिल्म की शूटिंग एक मार्च से शुरू होने जा रही है। आनंद अपनी अगली फिल्म के लिए अपने खास लेखक हिमांशु शर्मा के साथ जिस फिल्म पर पिछले कई महीनों से काम करते रहे हैं, उसे अक्षय कुमार ने हरी झंडी दे दी है। फिल्म में अक्षय कुमार के साथ होंगे दक्षिण भारत के मशहूर अभिनेता धनुष जो इससे पहले आनंद एल राय के साथ फिल्म रांझणा कर चुके हैं। इन दो अभिनेताओं के साथ आनंद ने हीरोइन के तौर पर सारा अली खान को चुना है जो धीरे धीरे नई जमात की अभिनेत्रियों में अपनी स्थिति मजबूत करती जा रही हैं।

dhanus

बॉम्बे टाइम्स से अतरंगी रे के बारे में बात करते हुए अक्षय ने कहा- 'आनंद एल राय संग काम करने को लेकर मैं काफी एक्साइटेड हूं। जिस तरह से वो अपनी स्टोरीज को दिखाते हैं उसकी मैं हमेशा से प्रशंसा करता आया हूं। जब वो मेरे सामने फिल्म की स्टोरी सुना रहे थे तो मैंने 10 मिनट में हां कर दी थी। ये एक चैलेंजिंग कैरेक्टर है।  लेकिन उसी के साथ ये मेरे लिए काफी स्पेशल रोल है और इसके लिए मेरा दिल मना नहीं कर पाया'।

dhanus

आनंद एल राय कहते हैं, “इस तरह के किरदारों के लिए अक्षय कुमार जैसा सुरक्षित अभिनेता बिल्कुल मुफीद है। फिल्म में उनका किरदार बहुत बहुत खास होने वाला है और मुझे पक्का भरोसा है कि दर्शक उनके इस रूप पर पक्का लट्टू हो जाएंगे। अक्षय लगातार खुद को एक अभिनेता के तौर पर बेहतर करते जा रहे हैं और मेरी इस फिल्म को उनके जैसे परिपक्व कलाकार की ही जरूरत थी।”

मात्र 289/- प्रति sq. Feet में जयपुर में प्लॉट बुक करें 9314166166


 

 

         

 

 



from Entertainment News https://ift.tt/2GC4VTr
via IFTTT

Post a Comment

0 Comments