कुशल पंजाबी की मौत के बाद आया पत्नी का बयान, कर डाला बड़ा खुलासा

नई दिल्ली । टीवी एक्टर कुशल पंजाबी ने कुछ दिनों पहले अपने घर पर फांसी लगाकर खुदखुशी कर ली। कुशल की मौत के बाद खबरें आईं कि उनका और उनकी पत्नी के बीच संबंध कुछ ठीक नहीं चल रहे थे।
यह खबर भी पढ़े:JNU में छात्रों और शिक्षकों पर हुए हमले पर स्वरा भास्कर ने कही ये बड़ी बात, Video हो रहा वायरल

हालांकि उन्होंने खुद अपने सुसाइड नोट में लिखा था कि उनकी मौत के लिए किसी को जिम्मेदार ना माना जाए। अब इस मामले पर उनकी पत्नी ऑड्रे डोल्हेन का बयान सामने आया है।

ऑड्री ने कहा है, "हमारे बीच समस्याएं थीं लेकिन हमारी शादी असफल नहीं थी। मैंने कभी अपने बेटे को कुशल से बात करने से नहीं रोका। कुशल अपने परिवार को लेकर गंभीर नहीं थे। मैंने उन्हें शंघाई बुलाया ताकि हम वहां सैटल हो सकें लेकिन उसने मना कर दिया।''

उन्होंने कुशल को शंघाई में साथ में बसने के लिए कहा भी था लेकिन उन्होंने कभी दिलचस्पी नहीं दिखाई। बल्कि उनके सारे खर्च वह खुद ही उठाती थीं। कुशल एक लापरवाह पिता थे और उन्होंने कभी भी अपने बेटे के भविष्य के बारे में नहीं सोचा।

बता दें कुशल और ऑड्र ने नंवबर 2015 में शादी की थी। कुशल के माता-पिता ने आरोप लगाया है कि ऑड्रे उनका उत्पीड़न कर रही थीं और तलाक के बदले काफी रुपयों की मांग कर रही थीं। वह कियान को अपने साथ लेकर भाग गई थीं जिसके चलते कुशल पूरी तरह से टूट गए और उन्होंने अपनी ज़िंदगी का अंत कर लिया।
from Entertainment News https://ift.tt/2ZVwZu8
via IFTTT
Post a Comment
0 Comments