Responsive Ad

विद्या बालन का बड़ा खुलासा, तीनों खानों की फिल्मों से भी बड़ी ओपनिंग चाहती हूं

नई दिल्ली । बॉलीवुड एक्ट्रेस विद्या बालन काफी दिनों से फ़िल्मी परदे से दूर है। लेकिन हाल ही में उन्होंने यह कहा कि बॉलीवुड में चल रहा दौर काफी मजेदार है, खास कर जिस तरह अभिनेत्रियों को पर्दे पर पेश किया जा रहा है, वह देखना मजेदार है। अभिनेत्री ने हंसते हुए कहा, "मुझे उनसे (पुरुष कलाकार) भी बड़ी ओपनिंग चाहिए''।

यह खबर भी पढ़े:सोनम कपूर का ये ट्वीट जमकर हो रहा वायरल, यूजर्स बोले-अपने पति के साथ मजे करो

Vidya Balan

विद्या ने आगे कहा, ‘मैं लालची हूं। मेरा मानना है कि हिंदी सिनेमा में अभी दिलचस्प दौर चल रहा है। इस दशक को लेकर मैं काफी आशान्वित हूं। 41 वर्षीय एक महिला कलाकार होने के नाते, मुझे जिस तरह की फिल्में मिल रही हैं, उसे लेकर चकित हूं।’ 

Vidya Balan

विद्या ने अपनी कुछ फिल्मों का नाम लिया, जिसमें उनका प्रदर्शन शानदार रहा, जैसे द डर्टी पिक्चर, कहानी, तुम्हारी सुलु, परिणीता, लगे रहो मुन्ना भाई और पा।

Vidya Balan

विद्या आखरी बार फिल्म 'मिशन मंगल' में अक्षय कुमार के साथ नजर आई थी। वर्कफ्रंट की बात करें तो, इस साल विद्या बालन फिल्म 'शकुंतला देवी’ में दिखाई देंगी। 

 

 

 



from Entertainment News https://ift.tt/2QSNSBA
via IFTTT

Post a Comment

0 Comments