Responsive Ad

एक बार फिर परेश रावल का ट्वीट हुआ वायरल, बोलें- आपको यह साबित करना है कि आपका बाप हिंदुस्तान...

नई दिल्ली । अभिनेता परेश रावल अक्सर किसी भी मुद्दे पर खुलकर बात करते है। वही अब उनका एक ट्वीट वायरल हो रहा है और सोशल मीडिया यूजर्स जमकर उनके ट्वीट पर रिएक्ट कर रहे हैं।

यह खबर भी पढ़े:अमित शाह पर भड़के अनुराग, बोलें- हमारा गृहमंत्री कितना डरपोक है, इतिहास थूकेगा इस जानवर पर

paresh rawal

इस ट्वीट में परेश ने लिखा, 'दोस्तों, आपको यह साबित नहीं करना कि हिंदुस्तान आपके बाप का है। बल्कि आपको यह साबित करना है कि आपका बाप हिंदुस्तान का है।'

paresh rawal

दरअसल, नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ हो रहे विरोध प्रदर्शन में कई जगह लोगों ने मशहूर राहत इंदौरी की शायरी "सबका खून शामिल हैं इस मिट्टी में, किसी के बाप का हिंदुस्तान थोड़ी है" का इस्तेमाल किया था। ऐसे में एक्टर ने ट्वीट कर लोगों को इसका जवाब दिया है।

paresh rawal

बता दें कि परेश रावल सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। परेश जल्द ही फिल्म हंगामा 2 में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में उनके साथ शिल्पा शेट्टी, मीजान जाफरी और प्रणिता सुभाष भी मुख्य भूमिका में दिखाई देंगे।

मात्र 289/- प्रति sq. Feet में जयपुर में प्लॉट बुक करें 9314166166

 

 

 

 



from Entertainment News https://ift.tt/30Y87SI
via IFTTT

Post a Comment

0 Comments