Responsive Ad

शमशेरा की शूटिंग पूरी कर इमोशनल हुई वाणी, बोलीं- काश समय को वापस मोड़ा जा सकता

नई दिल्ली । रणबीर कपूर, संजय दत्त और वाणी कपूर की फिल्म शमशेरा की शूटिंग पूरी हो चुकी है। इस फिल्म को करण मल्होत्रा डायरेक्ट कर रहे हैं। वाणी ने हाल ही में अपने एक पोस्ट के सहारे बताया है कि वे इस फिल्म की शूटिंग को खत्म कर चुकी हैं। इस नोट में उन्होंने डायरेक्टर करण मल्होत्रा को धन्यवाद दिया है।  उन्होंने इसके अलावा रणबीर कपूर की भी तारीफ की है। 

यह खबर भी पढ़े:जामिया यूनिवर्सिटी में दिन दहाड़े गोली चलने के मामले में अनुराग ने किया ट्वीट, बोलें- मुबारक हो टुकड़े टुकड़े भाजपा

vani kapor

वाणी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर पोस्ट की हैं जिसमें वाणी फ्रंट में ना होकर ब्लर अंदाज में दिख रही हैं। उन्होंने इस तस्वीर के कैप्शन में लिखा 'अब चूंकि ये खूबसूरत चैप्टर खत्म हो चुका है, मैं काफी अच्छा महसूस कर रही हूं। मैं इस प्रोजेक्ट में बिताए गए समय के लिए बेहद शुक्रगुजार हूं। काश समय को वापस मोड़ा जा सकता। 

vani kapor

उन्होंने आगे कहा कि 'मैं एक बार फिर उसी अनुभव को एक बार फिर उत्साह के साथ जीना चाहती हूं। शुक्रिया करण मल्होत्रा मुझ में ट्रस्ट जताने के लिए। मुझे लेकर आपका कॉन्फिडेंस मेरे लिए एक आर्टिस्ट के तौर पर मेरी सबसे बड़ी स्ट्रेंथ रहा है।  रणबीर कपूर आपके साथ शमशेरा की खूबसूरत यात्रा में साथ निभाए गए पलों के लिए शुक्रगुजार हूं'। 

vani kapor

मात्र 289/- प्रति sq. Feet में जयपुर में प्लॉट बुक करें 9314166166

 

 

 

 

 



from Entertainment News https://ift.tt/2U89PzH
via IFTTT

Post a Comment

0 Comments