छपाक के बाद हॉलीवुड फिल्म के रीमेक में नजर आयेंगे दीपिका और ऋषि

नई दिल्ली । एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण फिल्म छपाक के बाद अब हॉलीवुड फिल्म 'द इंटर्न' के हिंदी रीमेक में नजर आएंगी। इस फिल्म में उनके साथ अभिनेता ऋषि कपूर भी अहम किरदार में नजर आयेंगें।
यह खबर भी पढ़े:ये है साउथ की परफेक्ट फिगर वाली एक्ट्रेस, तस्वीरें देखकर हो जाएंगे मदहोश
दीपिका ने अपने इंस्टाग्राम पर इस फिल्म की घोषणा करते हुए जानकारी दी कि इस फिल्म को वह को-प्रोड्यूस कर रही हैं। उन्होंने एक फोटो के साथ कैप्शन में लिखा, 'मैं अपनी अगली फिल्म की घोषणा करते हुए काफी रोमांचित हूं। यह हॉलीवुड फिल्म 'द इंटर्न' का भारतीय वर्जन है। यह 2021 में रिलीज होगी'।
Thrilled to present my next!🎞
— Deepika Padukone (@deepikapadukone) January 27, 2020
The Indian adaptation of #TheIntern
A 2021 release!
Presented by @_KaProductions @warnerbrosindia and @iAmAzure
See you at the movies!@chintskap pic.twitter.com/c3Fmr2H7GD
वहीं ऋषि कपूर ने लिखा, 'द इंटर्न के रीमेक और दीपिका पादुकोण के साथ एक नई शुरुआत कर रहा हूं।' यह फिल्म दीपिका के 'का' प्रोडक्शन, वारनर्स ब्रदर्स और एज्यूर के बैनर तले बनेगी। फिल्म के निर्देशक का नाम अभी साझा नहीं किया गया है।
Moving on to yet another journey with the Indian adaptation of #TheIntern with @deepikapadukone ! Produced by @SunirKheterpal and #DeepikaPadukone for @iAmAzure & @_KaProductions in collaboration with @warnerbrosindia @DenzD pic.twitter.com/wuPq8caN4H
— Rishi Kapoor (@chintskap) January 27, 2020
हॉलीवुड फिल्म 'द इंटर्न' में ऐनी हैथवे और रॉबर्ट डी नीरो लीड रोल में थे। यह फिल्म इंटीमेट और रिलेशनशिप पर बेस्ड फिल्म है, जो वर्कप्लेस के इर्द-गिर्द दिखती है। अभिनेता रॉबर्ट डी नीरो द्वारा निभाए इसी किरदार को ऋषि निभाने जा रहे हैं। वहीं इस कंपनी के मालिक की किरदार में अभिनेत्री ऐनी हैथवे थी। रीमेक फिल्म में यह किरदार दीपिका निभाएंगी।
मात्र 289/- प्रति sq. Feet में जयपुर में प्लॉट बुक करें 9314166166
from Entertainment News https://ift.tt/31a1KMx
via IFTTT
Post a Comment
0 Comments