आयुष्मान की पत्नी ताहिरा ने अपने बेटे से पूछा गे का मतलब, जवाब सुन आप भी करेंगे गर्व

नई दिल्ली । अभियनत आयुष्मान खुराना की फिल्म 'शुभ मंगल ज्यादा सावधान' का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। जिसे फैंस ने खूब पसंद किया। अब इस फिल्म का पहला गाना रिलीज हो गया है और इसका नाम है गबरू। ये पंजाबी ब्लॉकबस्टर गाने गबरू का रीमेक है।
यह खबर भी पढ़े:Box Office: 5 वें दिन भी काफी धीमी रही Street Dancer 3D की रफ्तार, इतने करोड़ पहुंचा कलेक्शन
आयुष्मान की पत्नी ताहिरा कश्यप ने हाल ही में अपने बेटे से गे को लेकर सवाल किया तो उसने कहा उसे पता है। मैंने उससे पूछा कि क्या उसे इससे कोई दिक्कत है तो उसने कहा कि इसमें दिक्कत होने का क्या है। मेरी आंखों में आंसू थे और मुझे बेटे पर गर्व।
With the upcoming film the dad is doing, I wanted to be forthcoming with my 8 year old son. I asked him if he knows what homosexuality means or being gay means. He knew it. I asked him if he was ok with it. He replied...what’s there not be ok about. (Teary eyed and proud)
— Tahira Kashyap Khurrana (@tahira_k) January 27, 2020
बता दे कि फिल्म 'शुभ मंगल ज्यादा सावधान' में गे लव स्टोरी दिखाई गई है। इस फिल्म के जरिए आयुष्मान गे का किरदार निभाते नजर आ रहे हैं। इस फिल्म में आयुष्मान के लव इंटरेस्ट का रोल जीतेन्द्र कुमार निभा रहे हैं। आयुष्मान के अलावा इस फिल्म में नीना गुप्ता और गजराज राव एक बार फिर साथ दिखाई देंगे। आंनद एल राय द्वारा निर्देशित यह फिल्म 21 फरवरी को रिलीज होगी।
शुभ मंगल ज्यादा सावधान दो लड़कों की कहानी है, जो एक दूसरे से प्यार करते हैं। लेकिन इनके परिवार इस प्यार के खिलाफ हैं। आयुष्मान का किरदार जीतू के किरदार के पापा को नापसंद है। इसीलिए आयुष्मान उनसे जीतू को चुरा ले जाने की कोशिश कर रहे हैं।
मात्र 289/- प्रति sq. Feet में जयपुर में प्लॉट बुक करें 9314166166
from Entertainment News https://ift.tt/2uHTt5Y
via IFTTT
Post a Comment
0 Comments