अमित शाह पर भड़के अनुराग, बोलें- हमारा गृहमंत्री कितना डरपोक है, इतिहास थूकेगा इस जानवर पर

नई दिल्ली । बॉलीवुड फिल्म निर्देशक अनुराग कश्यप ने अब भारत के गृह मंत्री अमित शाह पर बेहद आपत्तिजनक भाषा में ट्विट किया है। ट्विट में उन्होंने लिखा है कि, 'हमारा गृहमंत्री कितना डरपोक है, इतिहास थूकेगा इस जानवर पर।' इस ट्विट को लेकर सोशल मीडिया पर लोग जमकर विरोध कर रहे हैं।
यह खबर भी पढ़े:'बच्चन पांडे' के बाद बदली 'बेल बॉटम' की रिलीज डेट, अक्षय बोलें- क्लैशिंग को लेकर बन रहे हैं खूब मीम
दरअसल, हाल ही में एक रैली के दौरान गृह मंत्री अमित शाह की सभा में कुछ लड़कों ने सीएए के खिलाफ नारे लगाए। जिस पर गृह मंत्री ने उन्हें मंच से बाहर जाने को कहा। इसके बाद लोगों ने एक लड़के को रैली में मरना शुरू कर दिया। फिर अमित शाह ने भाषण रोककर सुरक्षा में तैनात पुलिस को उस लड़के को ले जाने के लिए बोला।
हमारा गृहमंत्री कितना डरपोक है । खुद की police , खुद ही के गुंडे , खुद की सेना और security अपनी बढ़ाता है और निहत्थे protestors पर आक्रमण करवाता है । घटियेपन और नीचता की हद अगर है तो वो है @AmitShah । इतिहास थूकेगा इस जानवर पर।
— Anurag Kashyap (@anuragkashyap72) January 26, 2020
अनुराग नागरिकता संशोधन कानून यानी सीएए के मुखर विरोधी हैं। शाह पर उनका गुस्सा भी इसी से जुड़ा हुआ है। अनुराग सीएए विरोधियों से निपटने के सरकार के तरीके और जेएनयू में हुई हिंसा से भड़के हुए हैं।
सीएए को लेकर फिल्म इंडस्ट्री में स्वरा भास्कर, तापसी पन्नू, अनुराग कश्यप, शबाना आज़मी सभी कलाकारों ने गुस्सा जाहिर किया है।
मात्र 289/- प्रति sq. Feet में जयपुर में प्लॉट बुक करें 9314166166
from Entertainment News https://ift.tt/2vsFIbY
via IFTTT
Post a Comment
0 Comments