Responsive Ad

प्रिंस हैरी और मेघन मार्कल ने किया बड़ा एलान, राजशाही सुख छोड़ जिएंगे साधारण जिंदगी

नई दिल्ली । ब्रिटेन के राजशाही परिवार के सदस्य और महारानी एलिजाबेथ के पोते प्रिंस हैरी और उनकी पत्नी मेगन ने राजशाही सुख और दौलत छोड़ खुद से आत्मनिर्भर बनने का फैसला कर दुनिया को चौंका दिया है।

यह खबर भी पढ़े:अनन्या के ट्रोल होने पर पिता चंकी का आया ये रिएक्शन, बोलें- मेरा नाम लेना बंद...

meghan-markle

बता दें कि दोनों ने 19 मई 2018 को शादी की थी। दोनों ने अपने इंस्टाग्राम और वेबसाइट पर कहा कि वे शाही परिवार को वरिष्ठ सदस्य के रुप में अपने पद से अलग हो रहे हैं। वह आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने की योजना बना रहे हैं। 

meghan-markle

वहीं, महारानी एलिजाबेथ द्वितीय, सिंहासन के उत्तराधिकारी प्रिंस चार्ल्स और उनके सबसे बड़े बेटे प्रिंस विलियम, हैरी के भाई, ने अपने सहयोगियों को हैरी के घराने और प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन की सरकार के साथ काम करने का आदेश दिया है, ताकि शाही संकट का त्वरित जवाब दिया जा सके।

meghan-markle

हैरी और मैगन ने लिखा कि कई महीनों तक इस बारे में सोच विचार करने और आपसी बातचीत के बाद हम इस फैसले पर पहुंचे हैं। इसके साथ उन्होंने लिखा कि यह फैसला शाही परिवार को नई परंपरा की शुरुआत करेगा। उन्होंने लिखा की अब हम आगे का समय महारानी की सेवा में रहते यूके और उत्तरी अमेरिका में बिताएंगे। हम शाही परिवार की परंपराओं की कद्र करते हैं जिससे हमे अपने बेटे को बड़ा करने में मदद मिलेगी। इसके अलावा हमें अपने परिवार के दूसरे अध्याय के साथ  नए चैरिटी शुरू करने के बारे में सोचने का मौका मिलेगा। 

 

 

 



from Entertainment News https://ift.tt/2FGalfW
via IFTTT

Post a Comment

0 Comments