Responsive Ad

हिमाचल प्रदेश में चल रही लाल सिंह चड्ढा की शूटिंग, सेट से आमिर का नया लुक वायरल

नई दिल्ली । बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान इन दिनों अपनी फिल्म लाल सिंह चड्ढा की शूटिंग में काफी बिजी है। आमिर अभी हिमाचल प्रदेश में फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं। इस दौरान आमिर का नया लुक सामने आया है। उनका यह लुक फैन क्लब ने शेयर किया है।

यह खबर भी पढ़े:JNU में छात्रों और शिक्षकों पर हुए हमले पर स्वरा भास्कर ने कही ये बड़ी बात, Video हो रहा वायरल

 Lal Singh Chadha

इस फोटो में उनकी दाढ़ी काफी बड़ी दिखाई दे रही है। उन्होंने जींस और टी शर्ट पहन रखी है। साथ ही में कैप भी लगाई हुई है।

 Lal Singh Chadha

इस फिल्म में आमिर खान के करीना कपूर और साउथ अभिनेता विजय सेतुपति भी अहम किरदार में नजर आएंगे। 

 Lal Singh Chadha

बता दें कि यह फिल्म साल 1994 में रिलीज हुई रॉबर्ट जेमेकिस की ऑस्कर विजेता फिल्म 'फॉरेस्ट गम्प' का रूपांतरण है। अद्वैत चंदन द्वारा निर्देशित और अतुल कुलकर्णी द्वारा लिखित इस फिल्म को वायाकॉम18 मोशन पिक्चर्स के साथ मिलकर आमिर प्रॉड्यूस कर रहे।

 

 

 

   



from Entertainment News https://ift.tt/2QMkbBW
via IFTTT

Post a Comment

0 Comments