Bigg Boss 13: तानाजी का प्रमोशन करने पहुंचे अजय-काजोल, सलमान के साथ की जमकर मस्ती

नई दिल्ली । बिग बॉस के वीकेंड वार में इस बार अभिनेता अजय देवगन और काजोल अपनी फिल्म तानाजी का प्रमोशन करने पहुंचे। इस दौरान दोनों ने बिग बॉस के होस्ट सलमान खान के साथ काफी मस्ती की। इस दौरान का एक प्रोमो वीडियो भी सामने आया है।
यह खबर भी पढ़े:2020 में धमाल मचायेंगे ये स्टार किड्स, देखें इनकी फिल्मों के नाम और कहानी...

इस वीडियो में सलमान,काजोल और अजय देवगन एक गेम खेलते हुए नजर आ रहे है। इस गेम के दौरान काजोल हेडफोन लगाएंगी और अजय देवन डायलॉग बोलेंगे, जो काजोल को सही समझकर बताना होगा। गेम के दौरान काजोल अजय के किसी भी डायलॉग को समझ नहीं पाती हैं और मस्ती-मस्ती में वो अजय को प्यार से थप्पड़ लगा देती हैं।

जिसके बाद सलमान और अजय देवगन के साथ काजोल खुद भी काफी हंसती हैं। कुल मिलाकर यह 'वीकेंड का वार' काफी मजेदार होने वाला है। वहीं, शो की बात करें तो इस हफ्ते भी सलमान खान वीकेंड का वार एपिसोड में कंटेस्टेंट्स को जमकर लताड़ेंगे।
from Entertainment News https://ift.tt/2ZSZbOg
via IFTTT
Post a Comment
0 Comments