Responsive Ad

कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा का खुलासा, सलमान खान की रेस 3 फ्लॉप फिल्म नहीं थी...

नई दिल्ली । बॉलीवुड के मशहूर कोरियोग्राफर-निर्देशक रेमो डिसूजा ने वर्ष 2018 में सलमान खान को लेकर फिल्म रेस 3 बनायी थी हालांकि फिल्म उम्मीद के अनुरूप कारोबार नहीं कर सकी। रेस 3 को असफल फिल्म माना गया। 

यह खबर भी पढ़े:अजय की मैदान का फर्स्ट लुक रिलीज, बदलाव लाने के लिए एक अकेला ही काफी

रेमो डिसूजा रेस 3 को फ्लॉप फिल्म नहीं मानते हैं। उन्होंने कहा कि अन्‍य फिल्‍में 120 से 130 करोड़ रुपये कमाकर ब्‍लॉकबस्‍टर घोषित कर दी जाती हैं लेकिन लोगों को लगता है कि उनकी रेस 3 ने बॉक्‍स ऑफिस पर अच्‍छा परफॉर्म नहीं किया।

remo

रेमो ने कहा कि उन्‍हें नहीं लगता कि रेस 3 असफल फिल्‍म थी। उन्‍होंने कहा कि लोग फिल्‍मों पर बात करते हैं, फिर चाहे वह हिट हो, फ्लॉप हो या फिर ब्‍लॉकबस्‍टर लेकिन अब उनका फोकस बॉक्‍स ऑफिस कलेक्‍शन और यह जानने पर होता है कि फिल्‍म ने पहले वीकेंड में कितनी कमाई की। 

remo

रेमो की हाल ही में 'स्ट्रीट डांसर 3डी' रिलीज हुयी है। फिल्म में वरुण धवन श्रद्धा कपूर, नोरा फतेही, प्रभुदेवा और अपारशक्ति खुराना हैं।

मात्र 289/- प्रति sq. Feet में जयपुर में प्लॉट बुक करें 9314166166

 

 



from Entertainment News https://ift.tt/2RZwknQ
via IFTTT

Post a Comment

0 Comments