पहले सप्ताह में Mardaani 2 का कैसा रहा हाल, देखें टोटल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

नई दिल्ली। रानी मुखर्जी के दमदार अभिनय वाली फिल्म मर्दानी-2 को रिलीज हुए पहला सप्ताह पूरा हो गया है। मर्दानी 2 में रानी मुखर्जी एसपी का किरदार निभाती नजर आई हैं। पुलिस ऑफिस शिवानी शिवाजी रॉय शहर में एक बच्ची के साथ हुए रेप और मर्डर के कातिल को पकड़ती नजर आई हैं।
यह खबर भी पढ़े:100 सेलिब्रिटी की लिस्ट में कंगना रनौत का 70वां स्थान, बहन रंगोली ने ‘फोर्ब्स’ को बताया फ्रॉड

फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो मर्दानी 2 ने पहले वीक में 28.05 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। पहले हफ्ते में शुक्रवार को 3.80 करोड़ रुपये, शनिवार को 6.55 करोड़ रुपये, रविवार को 7.80 करोड़ रुपये, सोमवार को 2.85 करोड़ रुपये, मंगलवार को 2.65 करोड़ रुपये, बुधवार को 2.25 करोड़ रुपये और गुरुवार को 2.15 करोड़ रुपये का कारोबार किया। गुरुवार के 2.15 करोड़ के साथ कुल कलेक्शन 28.05 करोड़ रुपये हो गया है।

इस फिल्म को गोपी पुथरन ने निर्देशित किया है। फ़िल्म में इस क्रूर और कम उम्र अपराधी का रोल में टीवी एक्टर विशाल जेठवा ने निभाया है। आपको बता दें 2014 में आई फिल्म मर्दानी का यह सीक्वल है।
from Entertainment News https://ift.tt/2PL2t2g
via IFTTT
Post a Comment
0 Comments