KGF Chapter 2 का फर्स्ट लुक रिलीज, मुंह में सिगरेट और गुलामों के समर्थन में नजर आए यश

नई दिल्ली । साल 2018 में कन्नड़ की डब फिल्म केजीएफ को हिंदी फिल्मों के बॉक्स ऑफिस पर अच्छी सफलता मिली थी। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर लगभग 60 करोड़ का कारोबार किया था, जिसने फिल्मी कारोबार के जानकारों को भी चौंका दिया था।
यह खबर भी पढ़े:VIDEO: पोती आराध्या की स्पीच सुन अमिताभ हुए इमोशनल, बोलें- तुम सभी महिलाओं का गौरव
साउथ फिल्मों के सुपरस्टार यश की फिल्म 'केजीएफ चेप्टर 2' का फर्स्ट लुक रिलीज हो गया है। जो सामने आते ही सोशल मीडिया पर छा गया है। इस फिल्म में यश के साथ श्रीनिधि शेट्टी और संजय दत्त भी लीड रोल में हैं।
#KGFChapter2FirstLook #TheNameIsYash@hombalefilms @prashanth_neel @VKiragandur @SrinidhiShetty7 @bhuvangowda84 @BasrurRavi @karthik1423 @AAFilmsIndia @excelmovies @FarOutAkhtar @ritesh_sid @vaaraahiCC pic.twitter.com/YOScoYMqfa
— Yash (@TheNameIsYash) December 21, 2019
इस पोस्टर में यश मुंह में सिगरेट लिए एक स्टाइलिश ड्रेस पहने हुए नजर आ रहे है, जो गुलामों के समर्थन में इस अंदाज में नजर आ रहे है।

KGF के पार्ट 2 को लेकर सभी को बहुत उम्मीदें है। फिल्म की शूटिंग मार्च 2019 में शुरू हुई थी और फरवरी 2020 तक पूरी होने की उम्मीद थी। इस फिल्म का निर्देशन प्रशांत नील ने किया हैl यह फिल्म 2020 में रिलीज होगी।
from Entertainment News https://ift.tt/36T5bZo
via IFTTT
Post a Comment
0 Comments