Dabangg 3: आखिर क्यों नजर नहीं आई प्रीति जिंटा, सलमान ने बताई वजह

नई दिल्ली । बॉलीवुड के दबंग खान की फिल्म दबंग 3 सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म का निर्देशन प्रभुदेवा ने किया है। सई मांजरेकर दबंग-3 से ही बॉलीवुड में डेब्यू कर रही हैं। दबंग 3 में किच्चा विलेन के तौर पर नजर आये है। इनके अलावा फिल्म में विनोद खन्ना के भाई प्रमोद खन्ना और वरीना हुसैन भी हैं।
यह खबर भी पढ़े:करीना के रेडियो चैट शो में कार्तिक का खुलासा, सारा, कीर्ति और नुशरत में से इस एक्ट्रेस...

वही कुछ दिनों पहले सोशल मीडिया पर एक वीडियो और तस्वीर वायरल हुई थी। जिसमें सलमान खान के साथ प्रीति जिंटा भी नजर आ रही हैं। प्रीति ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक फोटो शेयर किया है, जिसमें वह पुलिस की वर्दी में नजर आ रही हैं। साथ में चुलबुल पांडे वाले लुक में सलमान खान हैं।
प्लीज सब्सक्राइब यूट्यूब बटन
इस तस्वीर को देख लगा की प्रीति जिंटा भी दबंग 3 में नजर आएगी। लेकिन अब इस मामले पर सलमान का जवाब आ गया है। एक इवेंट में मीडिया से बातचीत के दौरान सलमान खान ने बताया, "प्रीति हैलोवीन के लिए कुछ करना चाहती थीं और उनको पुलिस की यूनिफॉर्म पहननी थी। उसी दौरान मैं दबंग 3 के लिए बचा हुआ पैचवर्क कर रहा था। शूटिंग के आखिरी दिन प्रीति पुलिस के आउटफिट में वहां पहुंच गईं। प्रीति उन्हें बहुत पसंद करती हैं इसलिए दोनों ने साथ में वो तस्वीरें और वीडियो शूट किए थे जिन्हें बाद में शेयर किया गया।
from Entertainment News https://ift.tt/2ZcKPrw
via IFTTT
Post a Comment
0 Comments