CAA: अनुराग कश्यप ने पीएम नरेंद्र मोदी को लेकर किया ट्वीट, कहा- मोदी भारत नहीं है...

नई दिल्ली । देशभर में नागरिकता संशोधन कानून को लेकर माहौल गर्माया हुआ है। इसके विरोध में कई बॉलीवुड सेलिब्रिटी ने भी ट्वीट किये है। अब हाल ही में अनुराग कश्यप ने एक ट्वीट किया है जिसमें उन्होंने लिखा है कि पीएम नरेंद्र मोदी का विरोध करना देशद्रोह नहीं है।
यह खबर भी पढ़े:'मर्दानी 2' की सक्सेस से खुश रानी, बोलीं- महिलाओं और लड़कियों के प्रति बढ़ते यौन अपराध...
मोदी की भक्ति , देशभक्ति नहीं है । मोदी का विरोध देश द्रोह नहीं है । मोदी भारत नहीं है । MODI IS NOT INDIA .. period
— Anurag Kashyap (@anuragkashyap72) December 21, 2019

अनुराग ने पीएम नरेंद्र मोदी को लेकर ट्वीट किया है, 'मोदी की भक्ति, देशभक्ति नहीं है। मोदी का विरोध देशद्रोह नहीं है। मोदी भारत नहीं है...दौर.' इस तरह अनुराग कश्यप के ट्वीट पर जमकर प्रतिक्रिया और कमेंट आ रहे है।

बता दें की अनुराग ने इस साल अगस्त में ट्विटर को अलविदा कह दिया था जब उनके परिवार को धमकियां मिलने लगी थीं। अनुराग ने ट्वीट में लिखा है, 'बात बहुत आगे तक निकल चुकी है अब और चुप नहीं रह सकता। यह सरकार स्पष्ट रूप से फासीवादी है, लेकिन यह बात मुझमें और गुस्सा भर देती है कि जो लोग कुछ बदलाव ला सकते हैं वह पूरी तरह से खामोश हैं।'
from Entertainment News https://ift.tt/34L5aVW
via IFTTT
Post a Comment
0 Comments