Responsive Ad

CAA: बॉलीवुड के स्टार्स की चुप्पी पर कंगना ने कहा- मैंने इनसे ज्यादा डरपोक लोग नहीं देखे...

नई दिल्ली । नागरिकता संशोधन अधिनियम का देश भर में विरोध हो रहा है। इस विरोध प्रदर्शन पर कई बॉलवुड स्टार्स ने भी आवाज उठाई है। लेकिन बॉलीवुड के स्टार्स की चुप्पी पर लोगों ने कई सवाल उठाए थे और ट्विटर पर #ShameOnBollywood ट्रेंड किया था। वही, अब एक्ट्रेस कंगना रनौत ने बॉलीवुड स्टार्स के इस मामले पर अपना रिएक्शन दिया है। बॉम्बे टाइम्स से बातचीत के दौरान कंगना से पूछा गया कि उन्हें क्या लगता है कि बॉलीवुड के स्टार्स इस मामले पर बोलने से क्यों बच रहे हैं? 

यह खबर भी पढ़े:120 से ज्यादा फिल्मों में अपनी एक्टिंग, डांसिंग और कॉमेडी की छाप छोड़ने वाले गोविंदा बन गए Hero No.1

KANGNA

इस पर कंगना ने जवाब दिया, 'सभी एक्टर्स को खुदपर शर्म आनी चाहिए। मुझे इस बात में कोई शक नहीं है कि ये सभी कायर हैं और सिर्फ अपने बारे में सोचते हैं। ये लोग सिर्फ पूरा दिन अपने आप को शीशे में देखते हैं और फिर पूछते हैं कि जब हमारे पास सारी सुविधाएं हैं तो हमें क्यों देश के बारे में सोचने की जरूरत है। इनमें से बहुत से अपने कम्फर्ट जोन में रहना पसंद करते हैं। 

KANGNA

इसके बाद कंगना ने बॉलीवुड स्टार्स को सॉफ्ट टारगेट मानने वाली बात पर कहा, 'मुझे नहीं लगता कि एक्टर्स को सॉफ्ट टारगेट बनाया जाता है। ये मंच उन्हें अपने विचार व्यक्त करने के लिए ही दिया गया है, ताकि वो लोगों के बारे में सोचें और उन्हें दिशा दिखाएं, ना कि सिर्फ इंस्टाग्राम पर पोस्ट लिखें। वे कायर लोग हैं, जो लोगों के बारे में बोलने से कतराते हैं। एक्टर्स को अपनी पोजीशन का जवाबदेह होना चाहिए।  ये लोग फालतू फिल्में बनाकर असली सिनेमा को खत्म कर रहे हैं। 

KANGNA

एक्ट्रेस ने आगे कहा, लोगों को बॉलीवुड के स्टार्स पर भरोसा कर उन्हें अपना आदर्श नहीं मानना चाहिए। हमें देखना चाहिए कि वो असल में क्या हैं। मैंने बॉलीवुड के लोगों से ज्यादा डरपोक लोग नहीं देखे हैं। 

 

 

 

 



from Entertainment News https://ift.tt/2MduehW
via IFTTT

Post a Comment

0 Comments