CAA का विरोध करना फरहान पर पड़ा भारी, पुलिस में दर्ज कराई शिकायत

नई दिल्ली । नागरिकता संशोधन अधिनियम का पुरे देशभर में विरोध हो रहा है। इसी बीच अभिनेता फरहान अख्तर ने भी एक ट्वीट के जरिए CAA के विरोध में आवाज उठाई थी। लेकिन उनका विरोध करना उन पर ही भारी पड़ गया है।
यह खबर भी पढ़े:Bigg Boss 13: रश्मि ने सिद्धार्थ की मां पर किया आपत्तिजनक कमेंट, सोशल मीडिया पर हुईं ट्रोल

अब उनके खिलाफ संशोधित नागरिकता अधिनियम के बारे में ट्वीटर पर गलत तथ्य फैलाने का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। फरहान पर आरोप लगाया गया है कि उन्होंने लोगों में डर और अराजकता पैदा करने के साथ-साथ मुस्लिमों, ट्रांसजेंडर्स, नास्तिक और दलितों को राष्ट्र के खिलाफ भड़काने का काम किया है।
Here’s what you need to know about why these protests are important. See you on the 19th at August Kranti Maidan, Mumbai. The time to protest on social media alone is over. pic.twitter.com/lwkyMCHk2v
— Farhan Akhtar (@FarOutAkhtar) December 18, 2019

फरहान ने नागरिकता संशोधन अधिनियम के खिलाफ एक ट्वीट किया था। जिसमें उन्होंने CAA/CAB की डिटेल साझा की थी। साथ ही लिखा था, 'यहां आपको यह जानने की जरूरत है कि क्यों ये आंदोलन जरूरी हैं। मुंबई के अगस्त क्रांति मैदान में 19 दिसंबर को मिलते हैं। सोशल मीडिया में अकेले आंदोलन करने का वक्त खत्म हो गया है।'
Well done Mumbai on a peaceful protest today and a special shout out to the @MumbaiPolice for overseeing the safety and security of all gathered. #Respect
— Farhan Akhtar (@FarOutAkhtar) December 19, 2019
इसके बाद उन्होंने एक और ट्वीट किया था। उन्होंने लिखा था, 'शांतिपूर्ण आंदोलन के लिए मुंबई को शाबाशी और लोगों की सुरक्षा का ध्यान रखने के लिए मुंबई पुलिस को धन्यवाद।'
from Entertainment News https://ift.tt/2Z9AP26
via IFTTT
Post a Comment
0 Comments