Responsive Ad

हिमेश ने रानू के सवाल पर दिया चौकाने वाला जवाब, बोलें- उनके निजी जीवन की किसी घटना पर...

नई दिल्ली । रानू मंडल को फिल्मों में गाना गाने का मौका देने वाले एक्टर और संगीतकार हिमेश रेशमिया ने कहा कि वह उनके निजी जीवन की घटनाओं के बारे में टिप्पणी नहीं कर सकते। 

अभिनेता श्रीराम लागू को श्रद्धांजलि देने के बाद ट्रोल हो गईं माधुरी दीक्षित, यूजर बोले- आप बहुत धीरे हैं मैंम

Himesh-ranu

पत्रकारों ने हिमेश से रानू मंडल को लेकर सवाल पूछना शुरू कर दिया। इसके जवाब में हिमेश ने कहा, 'अगर मंडल की पेशेवर गायकी के नजरिये से आप मुझसे कोई सवाल करें, तो मैं जवाब दे सकता हूं। लेकिन उनके निजी जीवन की किसी घटना पर टिप्पणी का मुझे कोई हक नहीं बनता।'

Himesh-ranu

रेशमिया ने आगे कहा, "नये संगीतकारों में काफी प्रतिभा है। लेकिन अक्सर वे मौलिक संगीत रचने के बजाय पुराने हिट गानों को नये रूप में परोसने के चलन में शामिल हो जाते हैं, ताकि फिल्म निर्माता उनके इन रीमिक्स गानों को मंजूर करते हुए उन्हें काम का मौका दे दें।"

Himesh-ranu

आपको बता दें की हिमेश रेशमिया की फिल्म "हैप्पी, हार्डी एंड हीर" अगले साल 31 जनवरी को रिलीज होगी। इस फिल्म में वह डबल भूमिका में नजर आयेंगे। 

 



from Entertainment News https://ift.tt/2ZbZrr1
via IFTTT

Post a Comment

0 Comments