Responsive Ad

दीपिका ने रणवीर से क्यों की शादी? वजह जान आप भी रह जायेंगे हैरान

नई दिल्ली । दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी को एक साल हो गया है। दीपिका का नाम कई लोगों से जुड़ा लेकिन उन्होंने रणवीर को ही उन्होंने अपना जीवनसाथी चुना। पहली बार जब दीपिका और रणवीर के बीच मुलाकात हुई थी तब ये दोनों किसी दूसरे के साथ रिश्ते में थे, लेकिन ‘गोलियों की रासलीला रामलीला’ के सेट पर दोनों का साथ में काम करना उन्हें नजदीक ले आया। गंभीर प्रवृति की दीपिका को रणवीर का फन लविंग नेचर पसंद आया और वह उनकी ओर आकर्षित हुईं। इस दौरान यह दोनों ही सितारे सिंगल थे।

यह खबर भी पढ़े:The Kapil Sharma Show: अक्षय ने कहा- मेरा हक बनता है कि मैं इस शो को होस्ट करने लग जाऊं

 Ranveer-Deepika

दीपिका ने कहा कि उन्होंने रणवीर से शादी का फैसला इसलिए लिया क्योंकि वह उन्हें सपॉर्ट करने के साथ ही उनके काम का सम्मान करते हैं। दीपिका ने बताया कि आज रणवीर की जो सक्सेस है और वह जो कमाई करते हैं वह सात साल पहले के मुकाबले काफी ज्यादा है। उस समय दीपिका के पास न सिर्फ रणवीर से ज्यादा काम था बल्कि वह पैसे भी ज्यादा कमाती थीं।

 Ranveer-Deepika

दीपिका ने बताया कि कई बार ऐसा होता था कि वह इतनी बिजी हो जाती थीं कि वह घर तक नहीं आ पाती थीं। लेकिन कुछ भी उनके और रणवीर के रिश्ते के बीच में नहीं आ सका। इस बात ने उन्हें अलग अनुभव करवाया और उन्होंने रिश्ते को आगे बढ़ाने का निर्णय लिया।

 

 



from Entertainment News https://ift.tt/34OiLvM
via IFTTT

Post a Comment

0 Comments