Responsive Ad

अभिनेता श्रीराम लागू को श्रद्धांजलि देने के बाद ट्रोल हो गईं माधुरी दीक्षित, यूजर बोले- आप बहुत धीरे हैं मैंम

नई दिल्ली । हिन्दी और मराठी फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता श्रीराम लागू का पुणे के एक अस्पताल में निधन हो गया। कई बॉलीवुड सितारों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। लेकिन एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित सोशल मीडिया पर बुरी तरह से ट्रोल हो गई हैं। 

यह खबर भी पढ़े:B' day spl: एक्टिंग का नहीं चला सके जादू लेकिन फिल्म इंडस्ट्री में बनाया खास मुकाम

Madhuri

बता दें कि माधुरी ने श्रीराम लागू के निधन के दो दिन बाद 19 दिसंबर को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने ट्विटर पर लिखा कि अभी अभी महान अभिनेता श्रीराम लागू जी के निधन के बारे में सुना। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे।  

Madhuri

इसके बाद तो सोशल मीडिया पर माधुरी कुछ यूजर्स ट्रोल करने लगे। एक यूजर ने लिखा, '3 दिन बाद' तो वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, 'कुछ तो सुनाई दिया'। एक ने लिखा कि आप बहुत धीरे हैं मैंम। 

Madhuri

80 और 90 के दशक में डॉ. लागू फ़िल्मों में एक जाना-पहचाना चेहरा बन चुके थे।  श्रीराम लागू ने अपने फिल्मी करियर में 100 से ज्यादा हिंदी और 40 से ज्यादा मराठी फिल्मों में काम किया। अभिनेता नसरुद्दीन शाह ने एक बार कहा था कि श्रीराम लागू की आत्मकथा 'लमाण' किसी भी अभिनेता के लिए 'बाइबल' की तरह है। 

 



from Entertainment News https://ift.tt/36QwTpJ
via IFTTT

Post a Comment

0 Comments