Responsive Ad

फोर्ब्स इंडिया सिलेब्रिटी लिस्ट में विराट ने कई बड़े अभिनेताओं को छोड़ा पीछे

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली देश की नामी गिरामी हस्तियों में सबसे चर्चित चेहरा हैं, और प्रतिष्ठित फोर्ब्स इंडिया सिलेब्रिटी-2019 की 100 हस्तियों की सूची में सभी को पछाड़ते हुये शीर्ष पर पहुंच गये हैं।

यह खबर भी पढ़ें:​ ​मोदी ने कहा- जब तब राजस्व में स्थिरता नहीं आयेगी तब तक GST दरों में बदलाव की संभावना नहीं

दिलचस्प है कि विराट ने शीर्ष पर इस मामले में कई बड़े अभिनेताओं को पीछे छोड़ दिया है, जिसपर पिछले आठ वर्षाें से केवल बॉलीवुड हस्तियों का कब्जा था। फाेर्ब्स के अनुसार विराट ने 1 अक्टूबर 2018 से 30 सितंबर 2019 तक 252.72 करोड़ रूपये की कमाई की है और 100 हस्तियों की सूची में वह नंबर एक पर पहुंच गये हैं।

अक्षय कुमार भी रैंकिंग में उठकर दूसरे नंबर पर पहुंच गये हैं जिनकी इस समयावधिक में कमाई 293.25 करोड़ रूपये है जबकि इस सूची में वर्ष 2016 से शीर्ष पर बने रहे सलमान खान तीसरे स्थान पर खिसक गये हैं।

फोर्ब्स ने जारी बयान में कहा,“ हस्तियों की प्रसिद्धि, प्रिंट और सोशल मीडिया में उनकी प्रसिद्धि के औसत से उनका चयन किया गया है। कुछ हस्तियां जो लोकप्रियता के मामले में बहुत आगे रहीं उन्हें अधिक राजस्व कमाने वाले खिलाड़ियों की तुलना में ऊपर रखा गया है।”

फोर्ब्स इंडिया के अनुसार विराट ने मैच फीस, बीसीसीआई के केंद्रीय अनुबंध, ब्रांड प्रमोशन और इंस्टाग्राम पोस्ट से यह राजस्व इकठ्ठा किया है। पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और दिग्गज बल्लेबाज़ सचिन तेंदुलकर ने भी शीर्ष 10 में जगह बनाई है, जाे इस सूची में पांचवें और क्रमश: नौवें नंबर पर है। वर्ष 2013 में संन्यास के बावजूद सचिन फोर्ब्स की इस सूची में हमेशा ही शीर्ष 10 में शामिल रहे हैं।



from Entertainment News https://ift.tt/2Mk8j8L
via IFTTT

Post a Comment

0 Comments