बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई ‘पानीपत’, रणवीर ने अर्जुन को दी शुभकामनायें
नई दिल्ली । आशुतोष गोवारिकर के निर्देशन में बनी फिल्म पानीपत में अर्जुन कपूर, कीर्ति सैनन और संजय दत्त ने मुख्य भूमिका निभायी है। ‘पानीपत’ की स्पेशल स्क्रीनिंग में बॉलीवुड के कई सिलेब्स शामिल हुए और फिल्म की स्टार कास्ट को शुभकामनाएं दीं। अर्जन कपूर के बेस्ट फ्रेंड रणवीर सिंह ने अर्जुन कपूर के साथ सेल्फी ली और शुभकामनाएं दीं।
यह खबर भी पढ़े:कपूर खानदान में सभी सितारों का हैं निक नेम, ऋषि को नहीं पसंद 'चिंटू' कहलाना
रणवीर सिंह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अर्जुन कपूर के साथ की एक सेल्फी शेयर की। सेल्फी में उन्होंने अर्जुन कपूर को पीछे से पकड़ रखा है और दोनों अभिनेता मुस्कुराते हुए नजर आ रहे हैं। फिल्म पानीपत शुक्रवार (आज) रिलीज हो गयी है।
फिल्म 'पानीपत' की स्पेशल स्क्रीनिंग में अक्षय कुमार, अनिल कपूर, कृति सैनन की बहन नुपुर सैनन, गोल्डी बहल, सिद्धार्थ रॉय कपूर, शंशाक खेतान, अर्जुन कपूर की बहन अंशुला कपूर सहित कई सिलेब्स शामिल हुए।
from Entertainment News https://ift.tt/2RAjA8H
via IFTTT
Post a Comment
0 Comments