Responsive Ad

Bigg Boss 13: रश्मि ने सिद्धार्थ की मां पर किया आपत्तिजनक कमेंट, सोशल मीडिया पर हुईं ट्रोल

नई दिल्ली । बिग बॉस 13 के घर में एक बार फिर सिद्धार्थ शुक्ला और रश्मि देसाई के बीच जबरदस्त लड़ाई देखने को मिली। एक प्रोमो वीडियो में सिद्धार्थ पहले रश्मि के बारे में ये कहते हुए सुने जा रहे हैं कि उनके घर में ऐसी लड़कियां नहीं होती हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि क्या रश्मि, आसिम रियाज की नौकरानी हैं?  

यह खबर भी पढ़े:Dabangg 3: आखिर क्यों नजर नहीं आई प्रीति जिंटा, सलमान ने बताई वजह

bb13

इसके बाद रश्मि ने गुस्से में सिद्धार्थ की मां पर आपत्तिजनक कमेंट किया है। वीडियो में रश्मि देसाई ने कहा- तेरी मां भी नौकरानी है जो खाना बनाती है। रश्मि देसाई के इसी बयान पर सोशल मीडिया पर हंगामा मच गया है। 

bb13

bb13

एक यूजर्स ने रश्मि के बयान को बहुत शर्मनाक बताया है। वही, एक यूजर ने लिखा- रश्मि ने शो में अब तक सिद्धार्थ पर कई सारे आपत्तिजनक कमेंट किए हैं। वहीं अगर सिद्धार्थ ने उन्हें असीम की नौकरानी कहा तो कैरेक्टर की बात आ गईं। 

एक यूजर ने लिखा- वाह रे... औरत हो कि देवी मां... तूने खुद किसी की मां की बेइज्जती की है।  और खुद वूमन कार्ड खेलती है। कई यूजर्स ने कहा कि रश्मि को शो से बाहर फेंक देना चाहिए। 

 

 

 

 



from Entertainment News https://ift.tt/370Hpef
via IFTTT

Post a Comment

0 Comments