दबंग 3 को इस खान ने बताया बिल्कुल बेकार फिल्म, कहा- सिंगल स्क्रीन थिएटर में जरूर हल्ला...

नई दिल्ली । बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान की मच अवेटेड फिल्म दबंग 3 आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म में सलमान के साथ सुदीप किच्चा, सोनाक्षी सिन्हा, सई मांजरेकर और अरबाज खान भी अहम किरदार में है।
यह खबर भी पढ़े:हिमेश ने रानू के सवाल पर दिया चौकाने वाला जवाब, बोलें- उनके निजी जीवन की किसी घटना पर...

लेकिन इस फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर अपने तीखे ट्वीट्स की वजह से सुर्खियों में रहने वाले कमाल आर खान ने दबंग 3 को खराब फिल्म बताया है और कहा है कि अगर यह फिल्म 1990 के दशक में रिलीज होती तो जरूर ब्लॉकबस्टर हो सकती थी।

कमाल आर खान ने 'दबंग 3' को लेकर ट्वीट किया, 'फिल्म 'दबंग 3' बिल्कुल बेकार और वाहियात फिल्म 'मरजावां' की तरह सुपर्ब और ब्रिलियंट है, 30 फीसदी फिल्म स्लो मोशन में है, तो भाई के कुछ फैन इस पर सिंगल स्क्रीन थिएटर में जरूर हल्ला मचा सकते हैं। हां अगर यह फिल्म 1990 के दशक में रिलीज हुई होती तो ब्लॉकबस्टर हो सकती थी।'

फिल्म दबंग 3 की बात करें तो इसमें सलमान चुलबुल पांडे का किरदार निभा रहे हैं। इस बार उन्हें पहले से यंग दिखाया गया है। सलमान के साथ इस फिल्म में सोनाक्षी सिन्हा ने रोमांस किया है। साथ ही एक्ट्रेस सई मांजरेकर ने इस फिल्म से अपना डेब्यू किया है।
from Entertainment News https://ift.tt/35GV7Te
via IFTTT
Post a Comment
0 Comments