Responsive Ad

अनिल कपूर के साथ इन 2 एक्ट्रेस ने फिल्मी पर्दे पर मचा दिया था तहलका, नाम जान आपके भी उड़ जायेंगे होश

नई दिल्ली । बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर का 63 वां जन्मदिन है। उनके जन्मदिन पर आज हम आपको बताएंगें की फिल्मी पर्दे पर उनकी जोड़ी किस एक्ट्रेस के साथ सबसे ज्यादा मशहूर हुई। चलिए जानते है...  

यह खबर भी पढ़े:Bigg Boss 13: मल्लिका को देखते ही सलमान ने पूछा- आप इतनी हॉट हैं कि मुझे गर्मी लग रही.. देखें VIDEO

anil kapor

उनके करियर में उनकी जोड़ी अभिनेत्री माधुरी दीक्षित के साथ काफी पसंद की गयी। उनकी जोड़ी सबसे पहले वर्ष 1988 में प्रदर्शित फिल्म ‘तेजाब’ में पसंद की गयी। बाद में अनिल कपूर और माधुरी दीक्षित की जोडी ने परिंदे, राम लखन, किशन कन्हैया, जीवन एक संघर्ष, जमाई राजा, खेल, बेटा, जिंदगी एक जुआ और राजकुमार जैसी फिल्मों में भी एक साथ काम कर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया।

anil kapor

माधुरी के अलावा अनिल की जोड़ी अभिनेत्री श्रीदेवी के साथ भी काफी पसंद की गयी। उनकी जोडी सबसे पहले वर्ष 1987 में प्रदर्शित फिल्म ‘मिस्टर इंडिया’ में पसंद की गयी। इसके बाद कई फिल्मों में इस जोडी को फिल्मकारों ने अपनी फिल्म में काम करने का अवसर दिया। इन फिल्मों में राम अवतार, लम्हे, रूप की रानी चोरो का राजा, हीर रांझा, गुरूदेव, लाडला, मिस्टर बेचारा और जुदाई प्रमुख है।

 

 

 



from Entertainment News https://ift.tt/2ZtFAE9
via IFTTT

Post a Comment

0 Comments