Responsive Ad

मर्दानी 2 की सक्सेस से खुश रानी, बोलीं- महिलाओं और लड़कियों के प्रति बढ़ते यौन अपराध...

नई दिल्ली । बॉलीवुड एक्ट्रेस रानी मुखर्जी की फिल्म मर्दानी 2 को बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त सफलता मिली है। यह फिल्म अभी भी सिनेमाघरों में चल रही है। इस फिल्म ने पहले सप्ताह में  29.20 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। 

यह खबर भी पढ़े:KGF Chapter 2 का फर्स्ट लुक रिलीज, मुंह में सिगरेट और गुलामों के समर्थन में नजर आए यश

Mardaani 2

'मर्दानी 2' की सक्सेस से खुश रानी मुखर्जी ने कहा कि फिल्म बनाने का मकसद महिलाओं के प्रति बढ़ते यौन अपराध जैसे बढ़ते खतरे से अवगत कराना है। उनके अनुसार, फिल्म महिला सशक्तीकरण को दिखाने का कार्य करती है। 

Mardaani 2

रानी ने कहा, 'मर्दानी 2' समाज का और हम जिस समय में रह रहे हैं उसका प्रतिबिंब है। मुझे खुशी है कि फिल्म देश भर के दर्शकों तक पहुंची क्योंकि इसमें एक महत्वपूर्ण संदेश है। फिल्म बनाने का हमारा मकसद महिलाओं और लड़कियों के प्रति बढ़ते यौन अपराध जैसे बढ़ते खतरे से देश को अवगत कराना है।"

Mardaani 2

रानी इस बात से भी खुश है कि इस फिल्म से डेब्यू कर रहे दो लोग निर्देशक गोपी पुथ्रन और खलनायक की भूमिका निभा रहे विशाल जेठवा को भी सराहना मिल रही है। 

 

 

 



from Entertainment News https://ift.tt/2rYY5E5
via IFTTT

Post a Comment

0 Comments