Responsive Ad

नेटफ्लिक्स ने जारी की टॉप-10 वेब सीरीज़ की लिस्ट, सबसे ज्यादा पॉपुलर...

मुंबई। आज साल 2019 का अंतिम दिन है। इस साल काफी अच्छी-अच्छी वेब सीरीज़ आई है। नेटफ्लिक्स ने भी साल 2019 की भारत में सबसे ज्यादा पॉपुलर वेब सीरीज़ की लिस्ट जारी की है। इस टॉप-10 की लिस्ट में 'सेक्रेड गेम्स' का दूसरा सीज़न टॉप पर रहा।

यह भी पढ़े: मोदी सरकार ने लॉन्च किया CEIR, अब चोर कभी नहीं चुरा पाएगा आपका फोन

सेक्रेड गेम्स 2-
मोस्ट अवेटेड सीरीज़ 'सेक्रेड गेम्स' का दूसरा सीज़न 15 अगस्त 2019 के दिन  रिलीज़ किया गया। इस सीजन में पकंज त्रिपाठी ने एंट्री मारी। वह 'गुरुजी' के किरदार में आए और छा गए।

बार्ड ऑफ़ ब्लड-
इस साल शाहरुख ख़ान और इमरान हाशमी ने अपना डिजिटल डेब्यू किया। नेटफ्लिक्स पर आई 'बार्ड ऑफ़ ब्लड' सीरीज़ के जरिए शाहरुख़ खान बतौर प्रोड्यूसर और इमरान बतौर एक्टर ओटीटी की दुनिया में उतरे। इसमें शोभिता धुलिपाला और विनीत सिंह भी नजर आए। स्पाई वेब सीरीज़ को भारत में ख़ूब पसंद किया गया।

यह भी पढ़े: 2019: सितारो की जिंदगी में लेकर आया खुशियों की सौगात, इन स्टार्स ने रचाई शादी

दिल्ली क्राइम-
रिची मेहता डायरेक्टेड में नेटफ्लिक्स पर इस संवेदनशील मुद्दे पर एक वेब सीरीज़ आई। इस वेब सीरीज़ में शेफ़ाली शाह और रशिका दुग्गल मुख्य़ भूमिका में नज़र आईं।

सेक्स एजुकेशन-
विदेशी की यह वेब सीरीज़ भारत में जमकर देखी गई। इस साल नेटफ्लिक्स द्वारा जारी सबसे ज्यादा देखे जाने वाली लिस्ट में भी सेक्स एजुकेशन को शामिल किया गया।

लैला-
हुमा कुरैशी स्टारर 'लैला' इस साल के शुरुआत में रिलीज़ हुई। इस वेब सीरीज़ को भारत में खूब देखा गया। इसमें भविष्य के भारत को दिखाया गया।

इसके अलावा नेटफ्लिक्स 'स्ट्रैंजर्स थिंग्स 3' 6वें स्थान पर रही। इसके अलावा टॉप - 10 में 'टाइपराइटर', 'लिटिल थिंग्स सीज़न 3', 'द विचर' और 'द स्पाई' ने जगह बनाई।



from Entertainment News https://ift.tt/2QbaKwP
via IFTTT

Post a Comment

0 Comments