Responsive Ad

100 सेलिब्रिटी की लिस्ट में कंगना रनौत का 70वां स्थान, बहन रंगोली ने ‘फोर्ब्स’ को बताया फ्रॉड

नई दिल्ली । फोर्ब्स ने सोशल मीडिया पर टॉप 100 सेलेब्रिटी की सूची जारी कर दी है। इस बार की लिस्ट में विराट कोहली ने पहला स्थान हासिल कर लिया है। वही, एक्ट्रेस कंगना रनौत ने 70वां स्थान हासिल किया। अब रंगोली चंदेल ट्वीट कर फोर्ब्स की लिस्ट को फ्रॉड बता रही हैं और कह रही हैं कि उनकी बहन कंगना रनौत की कमाई गलत लिखी गई है। 

यह खबर भी पढ़े:बागी 3 में टाइगर श्रॉफ के साथ एक बार फिर नजर आएगी दिशा पाटनी, करेंगी स्पेशल डांस नंबर

टाइम्स ऑफ इंडिया में बताया गया था कि कंगना रनौत एक फिल्म करने के 11 करोड़ रुपये लेती हैं। वहीं इनके पास 15 एंडोर्समेंट ब्रैंड हैं जिनके लिए उन्होंने 1.5 करोड़ चार्ज किया है। 

चंदेल ने ट्विटर पर लिखा,  ये फोर्ब्स एक नंबर का फ्रॉड है। मैं उन्हें खुलआम चैलेंज करती हूं कि उन्होंने जितने भी सेलिब्रिटी की कमाई लिखी है वो गलत है, सब पीआर है। कंगना रनौत की जितनी कमाई लिखी है उससे ज्यादा तो वह इंकम टैक्स भर रही हैं। हमें दिखाएं कि कौन कितना इंकम टैक्स भर रहा है। आपने किस आधार पर ये लिस्ट तैयार की है। रिप्लाई करें।

रंगोली ने आगे ट्वीट कर लिखा, कंगना को भी नहीं पता कि उन्होंने इस साल कितनी कमाई की है, ये बात सिर्फ मैं और उनका अकाउंट्स डिपार्टमेंट जानता है, हम उन्हें पूरी जानकारी देते हैं जो कि काफी खूफिया हैं।

वर्क फ्रंट की बात करें तो कंगना जल्द ही फिल्म थलइवी में जे जयाललिता का किरदार निभाते नज़र आने वाली हैं। इसके अलावा वह फिल्म पंगा में भी एक नेशनल कबड्डी प्लेयर के किरदार में नजर आएगी। 

 



from Entertainment News https://ift.tt/34LG8pE
via IFTTT

Post a Comment

0 Comments