Responsive Ad

परिणीति चोपड़ा की फिल्म द गर्ल ऑन द ट्रेन की रिलीज डेट हुई फाइनल, इस दिन होगी रिलीज

मुंबई। परिणीति चोपड़ा जल्द ही हॉलीवुड फिल्म द गर्ल ऑन द ट्रेन के हिंदी रिमेक में नजर आने वाली है। हालांकि फिल्म का नाम अभी तक सामने नहीं आया है, लेकिन मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट का अनाउंसमेंट शुक्रवार को कर दिया। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने सोशल मीडिया पर फिल्म से परिणीति चोपड़ा का लुक शेयर किया, और इस अनटाइटल्ड फिल्म की रिलीज डेट अनाउंस की है।  

यह खबर भी पढ़े:अक्षय खन्ना की फिल्म सब कुशल मंगल का नया पोस्टर आउट, डेब्यू करेगी रवि किशन की बेटी

उन्होंने बताया कि फिल्म अगले साल 8 मई को रिलीज होगी। वही परिणीति ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म से अपने लुक्स के कई फोटोज शेयर किये है और इसके साथ रिलीज डेट की जानकारी दी। शेयर किए गए फोटोज में परिणीति के चेहरे पर कई चोट के निशान दिखाई दे रहे हैं। यह एक साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म है।  

यह फिल्म साल 2015 में आई पाउला हॉकिन्स की पहली उपन्यास पर आधारित है। फिल्म और किताब का नाम एक ही है। फिल्म में परिणीति के अलावा अदिति राव हैदरी, कीर्ति कुल्हारी और अविनाश तिवारी भी नजर आएंगे। परिणीति चोपड़ा की अपकमिंग फिल्म द गर्ल ऑन द ट्रेन का हिंदी रिमेक है। 

Image

इस अनटाइटल फिल्म का डायरेक्शन रिभु दासगुप्ता ने किया है और इसे रिलायंस इंटरटेनमेंट द्वारा प्रोड्यूस किया जाएगा। फिल्म 2020 में 8 मई को रिलीज होगी। 



from Entertainment News https://ift.tt/37Vg3aL
via IFTTT

Post a Comment

0 Comments